रामगढ़: पुलिस अधीक्षक रामगढ़ के निर्देश पर महिलाओं के विरुद्ध छेड़खानी की घटनाओं को रोकने और महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. रामगढ़ पुलिस की ओर से जिले के सभी थाना और ओपी क्षेत्र के स्कूल-कॉलेज तथा संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर प्रहरी पहल की जा रही है.
छोटानागपुर कॉलेज में विद्यार्थियों को किया जागरूक
गुरुवार को छोटानागपुर कॉलेज, रामानगर में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान पुलिस कर्मियों ने विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, छेड़खानी की घटनाओं से बचाव और ऐसी घटनाओं की स्थिति में पुलिस की मदद लेने सहित विभिन्न विषयों पर जागरूक किया.
संवेदनशील स्थानों पर बढ़ायी गयी निगरानी
महिला सुरक्षा और छेड़खानी की घटनाओं की रोकथाम को लेकर पुलिस ने जिले के संवेदनशील स्थानों और मार्गों पर विशेष निगरानी रखी. पुलिस का उद्देश्य स्कूल-कॉलेज आने-जाने वाली छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना तथा किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकना है.
