रजरप्पा. सीसीएल रजरप्पा वाशरी के पीओ उमेश कुमार बुधवार को प्लांट निरीक्षण के दौरान घायल हो गये. जानकारी के अनुसार, वह दोपहर में पीएस-4 प्लांट का निरीक्षण कर रहे थे. इसी दौरान उनका पैर फिसल गया. वह करीब पांच – सात फीट नीचे गिर गये. इस दुर्घटना में उनके गर्दन में गंभीर चोट आयी है. मौजूद कर्मियों ने उन्हें सीसीएल के सिल्वर जुबली अस्पताल पहुंचाया. घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में अधिकारियों और कर्मियों की भीड़ जुट गयी. डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया. उनका इलाज रांची के मेदांता अस्पताल में चल रहा है. यहां उनकी स्थिति गंभीर है. क्षेत्र के अधिकारियों और कर्मियों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है.
प्लांट निरीक्षण के दौरान फिसले वाशरी पीओ, गंभीर हालत में रांची रेफर
प्लांट निरीक्षण के दौरान फिसले वाशरी पीओ, गंभीर हालत में रांची रेफर
