सांकुल में दुर्गापूजा समिति का गठन, जय प्रकाश साव बने अध्यक्ष

पतरातू के सांकुल गांव में दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया है। ग्रामीणों ने इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ पूजा और मेला मनाने का निर्णय लिया है।

पतरातू, रामगढ़ : सांकुल दुर्गा मंदिर परिसर में दुर्गा पूजा को लेकर ग्रामीणों की बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता मनोहर मुंडा ने की, जबकि संचालन चंद्रदीप साव ने किया. बैठक में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सांकुल गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धा-भक्ति और हर्षोल्लास के साथ दुर्गा पूजा मनायी जायेगी. इस दौरान मेले का आयोजन करने का भी निर्णय लिया गया.

पूजा महोत्सव के सफल संचालन और आयोजन की व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों की सहमति से दुर्गा पूजा समिति का गठन किया गया. इसमें जय प्रकाश साव को अध्यक्ष, इन्द्रदेव कुमार को उपाध्यक्ष, धनराज यादव को सचिव, देव नारायण राम को उपसचिव, मनोहर मुंडा को कोषाध्यक्ष, सौरभ कुमार को सह कोषाध्यक्ष तथा चंद्रदीप साव को सूचना मंत्री बनाया गया.

वहीं, साज-सज्जा एवं साउंड-लाइट प्रभारी की जिम्मेदारी विशाल कुमार और गौतम कुमार को दी गयी. मेला प्रभारी के रूप में विशाल कुमार, लखन साव एवं प्रकाश साव का चयन किया गया. मीडिया प्रभारी बिनोद करमाली को बनाया गया.

समिति की निगरानी की जिम्मेदारी अशोक साव, उदय साव, रमेश साव, बालकिशुन साव, संजय सिंह, शिबू करमाली, गणेश सिंह एवं मुकेश गोस्वामी समेत अन्य ग्रामीणों को दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >