...सड़क पर बह रहे पानी से लोगों को मिले निजात, नाली का हो निर्माण

नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में कई टोले मुहल्ले शामिल हैं.

धनेश्वर प्रसाद / प्रदीप यादव

कुजू: नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड नंबर चार में कई टोले मुहल्ले शामिल हैं. जिसमें खैरा टोला, लंबकी टांड़, मुंडा टोला, पारटांड़, हेठबांध, त्रिभुवन टोला, मुंडा टोला, पंडा टोला, बरवा टोला, भंडारी टोला, मुस्लिम टोला, काली मंदिर टोला, डुमरियागढ़ा, गिरि टोला, रविदास टोला, करमाली टोला शामिल है. यहां नाली का ना होना यह प्रमुख समस्या है. जिसके कारण आये दिन सड़क पर अनवरत रूप से पानी का बहाव निरंतर जारी है. इसके अलावा वार्ड में पानी, थोड़ी बहुत सड़क, समय समय पर मॉस्किटो का छिड़काव नहीं होना, 11 हजार वोल्ट का तार का बदलाव नहीं होना, सिंचाई का व्यवस्था न होना समेत कई अन्य समस्याएं हैं. जिसको लेकर वार्ड के लोग इन समस्याओं से निजात पाने के लिए उम्मीद की आस लगा रहे हैं.

हमने पूरे वार्ड में स्ट्रीट लाइट लगायी. लोगों को गैस सिलिंडर दिलाया. विधवा, वृद्धा पेंशन योजना से लोगों को जोड़ा. राशन कार्ड बनवाए. पीएम आवास दिया. 75 प्रतिशत सड़क बनवाने के साथ कई अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से लोगों को लाभ दिलाया है.

पूर्व वार्ड पार्षद कुलदीप कुशवाहा

हरिजन आदिवासी मोहल्ला में जलमीनार तो बनी है, लेकिन ड्राई एरिया होने के कारण लोगों को पानी नहीं मिल पाया. प्रयास हो कि नियमित रूप से लोगों को पानी मिल सके.

सुरेंद्र कुमार

वार्ड क्षेत्र के सभी लाभुकों को नियमित रूप से अनाज का लाभ मिले. इसमें कोई कटौती न हो इसका पूर्ण रूप से ध्यान रखा जाए.

त्रिलोकी साव

11 हजार वॉल्ट तार की स्थिति बेहद दयनीय है. लोगों के बीच घटना की आशंका बनी रहती है. ऐसे में इसका बदलाव होना बहुत ही जरूरी है.

दिवाकर गिरि

जगह-जगह अभी भी कूड़ा दान नहीं लगा है. आलम यह है कचरे को लोग यत्र तत्र स्थान पर फेंकने को मजबूर है. ऐसे में कूड़ेदान का होना अति आवश्यक है.

मंजू देवी

वार्ड क्षेत्र के कई स्थानों की सड़कों पर अभी भी मवेशियां बांधी जा रही है. आलम यह है कि बच्चा लेने आए विभिन्न स्कूलों की बस चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है. ऐसे में इस समस्या का भी समाधान होना चाहिए.

शान्ति देवी

हमारा वार्ड कृषि बहुल क्षेत्र है. इसमें ज्यादातर लोग खेती गृहस्ती से जुड़े हैं. उनकी जीविका खेती बाड़ी पर निर्भर है, पर किसानों के लिए सिंचाई की व्यवस्था पूरी तरह नदारद है. फिलहाल तकनीक का जमाना है. किसान बेहतर तरीके से फसल उगा पाएं. इस दिशा में कोई ठोस पहल होनी चाहिए.

विगन महतो रिटायर पोस्टमैन

नगर परिषद का गठन तो हो गया. लेकिन आज भी जो सुविधाएं लोगों को मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाया. इसके बावजूद लोगों से होल्डिंग टैक्स आदि लिए जा रहे हैं. हमारा मानना है कि लोगों से जो टैक्स ली जा रही है वह सुविधा के अनुकूल लिया जाये तो बेहतर होगा.

एक्सपर्ट अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद कुशवाहा

मतदाता की संख्या 3923 (बीएलओ के अनुसार)

महिला मतदता-1952 पुरुष मतदाता-1971 थर्ड जेंडर- 00 टोला मुहल्ला की संख्या- 16

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >