..नशे के खिलाफ पतरातू पुलिस ने शुरू किया अभियान

नशे पर पतरातू अनुमंडल पुलिस ने प्रहार करने की तैयारी शुरू कर दी है.

स्कूल में बॉक्स लगाया गया, इसमें नशे से जुड़ी जानकारी दे सकते हैं 5बीएचयू0001-शिक्षकों व विद्यार्थियों के साथ एसडीपीओ. छात्र-छात्राओं से सूचना देने की अपील की, स्कूल में बॉक्स भी लगाया. पतरातू. नशे पर पतरातू अनुमंडल पुलिस ने प्रहार करने की तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में सोमवार को पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी पतरातू स्थित राज्य संपोषित प्लस टू उच्च विद्यालय पहुंचे. एसडीपीओ ने छात्र-छात्राओं को नशे के खिलाफ जागरूक किया. नशा से होनेवाले नुकसान व बीमारियों की जानकारी दी. उन्होंने विद्यार्थियों से नशे से जुड़े लोगों की सूचना देने की अपील की. इसके लिए स्कूल में एक बॉक्स भी लगवाया. कहा कि सिगरेट, गांजा, चरस, शराब आदि से जुड़ी जानकारी वे गोपनीय तरीके से इस बक्से में डाल सकते हैं. सूचना पर त्वरित एक्शन लिया जायेगा. एसडीपीओ ने कहा कि समाज में नशे का कारोबार व लत तेजी से बढ़ रहा है. नशे से जुड़े लोग विशेषकर युवा वर्ग को टारगेट करते हैं. नशे के चक्कर में फंस कर युवा अपने भविष्य को बर्बाद कर रहे हैं. इससे पूर्व स्कूल के प्राचार्य ने एसडीपीओ का स्वागत करते हुए उनके मुहिम में साथ देने की बात कही. मौके पर पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता भी मौजूद थे. मालूम हो कि अपनी पदस्थापना के बाद एसडीपीओ ने भुरकुंडा थाना में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ भी बैठक कर नशे के खिलाफ अपनी योजना को साझा करते हुए गोपनीय ढंग से सूचना देने की अपील की थी. पतरातू, भुरकुंडा, सौंदा, सयाल, बरकाकाना, भदानीनगर क्षेत्र में संगठित रूप से ड्रग्स व गांजा का कारोबार चलता रहा है. कुछ समय पहले भुरकुंडा में एक साथ एक क्विंटल से अधिक गांजा पकड़ा गया था. जबकि इससे पूर्व सौंदा पोड़ा क्षेत्र में बड़ी मात्रा में ड्रग्स बरामद हुआ था. कुछ लोगों को पुलिस ने जेल भी भेजा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >