पतरातू की खूबसूरत वादियों को देखने उमड़े सैलानी

पतरातू की खूबसूरत वादियों को देखने उमड़े सैलानी

::::: 20 बीएचयू0004-पलानी झरने पर फोटो खिंचवाते स्पेनिश दंपती. विदेशी मेहमान भी हुए खूबसूरती पर फिदा. पतरातू. पतरातू की खूबसूरत वादियां हर किसी का मन मोह लेती है. बारिश से पतरातू घाटी का सौंदर्य निखर गया है. इसकी खूबसूरती देखते ही बन रही है. पतरातू डैम, पलानी झरना व लेक रिसॉर्ट पर सैलानियों की भीड़ उमड़ पड़ी है. खूबसूरत नजारों का आनंद लेने विदेशी मेहमान भी पहुंच रहे हैं. पतरातू डैम में इस समय पानी भरा हुआ है. पलानी झरने का प्रवाह भी तेज हो गया है. ये पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं. हरे-भरे पेड़-पौधे, पहाड़, कलकल बहते झरने व ठंडी हवाओं के बीच लोग प्रकृति की गोद में खूबसूरत नजारों का आनंद ले रहे हैं. स्पेन के विदेशी पर्यटक दंपती ने शुक्रवार को पलानी झरने के पास पहुंच कर प्राकृतिक नजारे का आनंद लिया. उनके साथ कुछ स्थानीय बच्चे भी नजर आये. दंपती ने सभी के साथ तस्वीरें भी खिंचवायी. विदेशी मेहमानों ने पतरातू की वादियों व यहां के शांत माहौल की तारीफ की. कहा कि भारत भ्रमण के दौरान पतरातू घाटी का नाम सुना था. यहां आकर उसका अनुभव करना बेहद सुखद रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >