24 घंटे में पानी नहीं आने पर किया जायेगा आंदोलन

24 घंटे में पानी नहीं आने पर किया जायेगा आंदोलन

गोला. गोला प्रखंड के रजवार टोला, नायक कालीनाथ चौक, बीएस रोड व बनिया टोला में पेयजल संकट को लेकर ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में ग्रामीणों ने बताया कि बीते आठ दिन से इलाके में पानी की आपूर्ति ठप है. पानी के अभाव में लोगों को दूर-दराज के स्रोतों से पानी लाना पड़ रहा है. इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित विभाग व जनप्रतिनिधियों को जानकारी दी गयी, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि यदि 24 घंटे में पेयजल आपूर्ति बहाल नहीं की गयी, तो ग्रामीण आंदोलन करेंगे. बैठक में ग्रामीणों ने इस समस्या को लेकर विरोध भी किया. इस संबंध में पेयजल विभाग के कनीय अभियंता मो अरमान ने बताया कि पानी सप्लाई का मोटर खराब हो गया था. मरम्मत हो गयी है. छह फरवरी से नियमित रूप से पानी सप्लाई चालू हो जायेगी. बैठक में राजू बक्सी, विशु रजवार, परमेश्वर कुशवाहा, सनेल नायक, बजरंग रवानी, हरिनारायण कुशवाहा, भानू रजवार, मटूधारी साव, नरेश रजवार, रोहित साव, बैजा महतो, प्रतिमा देवी, बबीता देवी, रीमा देवी, अंजु देवी, गीता देवी, सोनिया देवी, अंजली देवी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >