सुबह होते ही पाने के लिए लग जाती है लंबी कतार

सुबह होते ही पाने के लिए लग जाती है लंबी कतार

महुआटांड़ टोला और चेकपोस्ट क्षेत्र में खराब है दो सोलर आधारित लघु जलमीनार :: लोगों ने खराब चापानलों को अविलंब दुरुस्त कराने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की गिद्दी. रामगढ़ नगर परिषद के वार्ड नंबर 12 में पेयजल संकट लगातार गहराते जा रहा है. गर्मी की दस्तक के साथ ही जल स्रोतों का स्तर नीचे चला गया है. कई चापानल खराब हैं. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. वार्ड क्षेत्र के अधिकांश कुएं सूखने की कगार पर हैं. जो चापानल चालू हैं, वहां सुबह होते ही लंबी कतार लग जाती है. पानी भरने को लेकर कई बार लोगों के बीच कहा-सुनी की स्थिति बन जाती है. पानी की कमी ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है. महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है. कई परिवारों को दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है. महुआटांड़ टोला और चेकपोस्ट क्षेत्र में वर्षों पहले दो सोलर आधारित लघु जलमीनार स्थापित की गयी थी, लेकिन वह लंबे समय से खराब हैं. वार्ड में जामुनटांड़ टोला, महुआटांड़ टोला, पोखरभीड़ और चेकपोस्ट में सबसे अधिक पानी की समस्या है. चेकपोस्ट क्षेत्र के लोग तो पानी खरीद कर पीने को मजबूर हैं. लगभग पांच हजार की आबादी वाले इस वार्ड में मात्र चार लघु जलमीनार हैं. हर साल गर्मी में पानी की समस्या सामने आती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं होती है. लोगों ने नगर परिषद से खराब चापानलों को अविलंब दुरुस्त कराने और वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है. नगर परिषद की पहली बैठक में इसे प्राथमिकता से रखा जायेगा : वार्ड पार्षद वार्ड पार्षद ललिता देवी ने कहा कि पानी की समस्या गंभीर है. नगर परिषद की पहली बैठक में इसे प्राथमिकता से रखा जायेगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि समस्या दूर करने के लिए सकारात्मक पहल की जायेगी. हैंडपंप भी जवाब दे रहे हैं : दिलीप भुइयां ने कहा कि पहले कुओं से काम चल जाता था, लेकिन अब कुएं सूख रहे हैं और हैंडपंप भी जवाब दे रहे हैं. कई बार शिकायत की गयी है, लेकिन कोई पहल नहीं की गयी है. गर्मी शुरू हो गयी है. अब लोगों को काफी परेशानी हो रही है. गर्मी बढ़ने से समस्या और गंभीर होगी : पारो देवी ने बताया कि जामुनटांड़ टोला में कई हैंडपंप खराब हैं. लोगों को इधर-उधर से पानी जुटाना पड़ रहा है. आने वाले दिनों में गर्मी बढ़ने से समस्या और गंभीर होगी. शिकायत के बाद भी सुनवाई नहीं : टीकम राम ने कहा कि महुआटांड़ टोला में कुआं सूखने की स्थिति में है. लोग पहले से ही परेशान हैं. शिकायतें की जा रही हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >