मेहनत व अनुशासन से ही सफलता संभव : प्राचार्य

मेहनत व अनुशासन से ही सफलता संभव : प्राचार्य

:::डीएवी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के 44 पदक विजेता सम्मानित. रामगढ़. डीएवी बरकाकाना के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय अंतर विद्यालय प्रतियोगिता में 22 स्वर्ण पदक, 10 रजत पदक, 12 कांस्य पदक जीता. अंडर-19 बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन धनबाद डीएवी में किया गया था. इसमें डीएवी बरकाकाना के आयुष कुमार ने सिंगल में स्वर्ण पदक जीता. टीम चैंपियनशिप में डीएवी बरकाकाना के आयुष कुमार, पीयूष कुमार, आर्यन सोनी ने कांस्य पदक जीता. कराटे (बालिका) अंडर-14 में के मेहता ने स्वर्ण पदक, वेदिका अग्रवाल ने स्वर्ण पदक, आयशा अहमद ने रजत पदक, अंडर-17 में आर्या प्रगति ने स्वर्ण पदक, आयुषी वर्मा ने रजत पदक, सोनल गुप्ता ने कांस्य पदक, अंडर-19 में रक्षा रानी ने स्वर्ण पदक, प्राची कुमारी ने स्वर्ण पदक, आकांक्षा चौधरी ने कांस्य पदक, कराटे (बालक) अंडर-14 में आर्यन कुमार ने स्वर्ण पदक, आयुष कुमार ने स्वर्ण पदक, ए शौर्य भारद्वाज ने स्वर्ण पदक, रितेश कुमार ने स्वर्ण पदक, अंश कुमार सिंह ने स्वर्ण पदक, आदित्य राज सिंह ने रजत पदक, नभरावत ने कांस्य पदक, अंडर-17 में राघव शाह ने स्वर्ण पदक, आदित्य सिन्हा ने रजत पदक, आदित्य राय ने रजत पदक, अभिनव कुमार ने रजत पदक, अंडर-19 में प्रणव भारती ने स्वर्ण पदक, अभिषेक जॉर्ज ने स्वर्ण पदक, ऋषभ देव प्रसाद ने स्वर्ण पदक, बॉक्सिंग (बालिका) अंडर-17 में पलक सिंह ने रजत पदक, अदिति कुमारी ने स्वर्ण पदक, अंडर-19 में सानू कुमारी ने स्वर्ण पदक, रेखी कुमारी ने रजत पदक, बॉक्सिंग (बालक) अंडर-19 में मयंक सिंह ने कांस्य पदक, ओम भारद्वाज ने कांस्य पदक, शिवम कुमार ने स्वर्ण पदक जीता. अंडर-14 में असजद रजा ने स्वर्ण पदक, आयुष राज ने स्वर्ण पदक, हिमांशु ठाकुर ने कांस्य पदक, अभिषेक प्रसाद ने स्वर्ण पदक, तेजस ने कांस्य पदक, ओंकार ने रजत पदक, अर्नव झा ने रजत पदक, अंडर-17 में अकराम अंसारी ने कांस्य पदक, लव राज भगत ने स्वर्ण पदक, अभि ओझा ने कांस्य पदक, लक्ष्य राज ने भगत कांस्य पदक जीता. सभी पदक विजेताओं को प्राचार्य मुस्तफा मजिद ने प्रार्थना सभा के दौरान सम्मानित किया. श्री मजिद ने कहा कि छात्रों ने कड़ी मेहनत व अनुशासन के कारण यह सफलता हासिल की है. यह हमारे विद्यालय की खेल संस्कृति व विद्यार्थियों की प्रतिबद्धता का परिणाम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >