..यूडीआइडी निबंधन को लेकर कार्यशाला का आयोजन

मांडू प्रखंड के पुड़ी पंचायत सचिवालय में दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निबंधन हेतु एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी.

मांडू. मांडू प्रखंड के पुड़ी पंचायत सचिवालय में दिव्यांग परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड निबंधन हेतु एकदिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यक्रम में चुन्नू राम मांझी, प्रेमनाथ टुडू, विजय उरांव, रोजगार सेवक योगेश्वर रविदास, सेविका मेरी टुडू, उमेश कुमार (जिला समन्वयक, लीड्स) तथा समाजसेवी धर्मेंद्र टोप्पो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे. संचालन संस्था के निदेशक अतहर अली ने किया और अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण से किया गया. कार्यशाला में दिव्यांगजनों को पेंशन, राशन कार्ड, रेलवे रियायत प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, वोकेशनल ट्रेनिंग और स्वरोजगार ऋण जैसी योजनाओं की जानकारी दी गयी. उमेश कुमार ने प्रवासी श्रमिक परिवारों और दिव्यांगजनों को रोजगार से जोड़ने की पहल बताई. प्रेमनाथ टुडू ने सभी पंचायतों में यूडीआईडी निबंधन कर दिव्यांग अधिकार अधिनियम 2016 के तहत लाभ दिलाने का लक्ष्य साझा किया. रोजगार सेवक योगेश्वर रविदास ने प्रधानमंत्री एवं अबुआ आवास योजना में दिव्यांगजनों को मिलने वाले 5% आरक्षण का लाभ शीघ्र दिलाने पर जोर दिया. संस्था के लेखपाल ने यूडीआईडी कार्ड की प्रक्रिया समझाई और मौके पर ही ऑनलाइन निबंधन किया गया. इस दौरान संजय कुमार को तत्काल यूडीआईडी कार्ड प्रदान किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रखंड कोऑर्डिनेटर अंजली कुमारी गुप्ता, गुड़िया कुमारी, अलाउद्दीन अंसारी, धर्मनाथ टुडू और पंचायत सहायक का योगदान सराहनीय रहा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >