रामगढ़ सदर अस्पताल पहुंचे NHA CEO, डिजिटल हेल्थ को लेकर लिया बड़ा जायजा

एनएचए सीइओ डॉ सुनील कुमार बर्णवाल ने रामगढ़ सदर अस्पताल का निरीक्षण कर डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं और आयुष्मान भारत मिशन की प्रगति का जायजा लिया.

रामगढ़. आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत रामगढ़ को मॉडल जिला बनाने की दिशा में आयोजित मॉडल डिस्ट्रिक्ट इनिशिएटिव कार्यशाला के बाद एनएचए के सीइओ डॉ सुनील कुमार बर्णवाल ने सदर अस्पताल रामगढ़ का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एनएचए के निदेशक डॉ पंकज कुमार अरोड़ा, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा व परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार की विशेष सचिव डॉ नेहा अरोड़ा, निदेशक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना शशि प्रकाश सिंह, अभियान निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन शशि प्रकाश झा, राज्य अभियान निदेशक आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन दिनेश कुमार यादव, डीसी ऋतुराज व डीडीसी आशीष अग्रवाल, सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे.

निरीक्षण के दौरान डॉ बर्णवाल ने सदर अस्पताल में एबीडीएम के तहत संचालित व प्रस्तावित डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का भ्रमण कर मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं व डिजिटल माध्यम से उन्हें बेहतर बनाने की संभावनाओं का जायजा लिया. उन्होंने अस्पताल प्रबंधन व स्वास्थ्य पदाधिकारियों से आभा आइडी निर्माण, डिजिटल हेल्थ रिकॉर्ड, डिजिटल पंजीकरण, मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के सुरक्षित डिजिटल प्रबंधन व डिजिटल माध्यम से जांच रिपोर्ट व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली.

डॉ बर्णवाल ने कहा कि आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन का उद्देश्य केवल स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि तकनीक के माध्यम से मरीजों के अनुभव को बेहतर बनाना और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता एवं पहुंच को मजबूत करना है. उन्होंने सदर अस्पताल में उपलब्ध डिजिटल सुविधाओं का अधिकतम उपयोग सुनिश्चित करने तथा आवश्यकतानुसार डिजिटल सेवाओं को और सुदृढ़ करने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: पतरातू में चोरों का आतंक! एक साथ 4 घरों में सेंध, नकदी-जेवर और मोबाइल चोरी

ये भी पढ़ें: चितरपुर में स्वतंत्रता दिवस समारोह, विधायक ममता देवी ने युवाओं से महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >