राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,194 मामलों का निबटारा, 14.29 करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्ति

रामगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,194 मामलों का निपटारा हुआ और 14.29 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। जानें पूरी खबर विस्तार से।

रामगढ़: झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रामगढ़ के तत्वावधान में एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार मो तौफिकुल हसन के मार्गदर्शन में शनिवार को व्यवहार न्यायालय रामगढ़ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के मामलों का त्वरित एवं सौहार्द्रपूर्ण समाधान किया गया. इस दौरान कुल 18,194 मामलों का निबटारा हुआ तथा 14,29,83,046 रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई.

राष्ट्रीय लोक अदालत में पारिवारिक विवाद, विद्युत अधिनियम, भूमि अधिग्रहण, दीवानी एवं आपराधिक अपील, बैंक व बीमा विवाद, राजस्व मामले, चेक बाउंस तथा मोटर वाहन दावों से संबंधित मामलों का निष्पादन किया गया. लोक अदालत वैकल्पिक विवाद समाधान की प्रभावी प्रक्रिया है, जिसमें मामलों का निबटारा आपसी सहमति से किया जाता है. इससे पक्षकारों को शीघ्र न्याय मिलने के साथ न्यायालय शुल्क, समय एवं संसाधनों की भी बचत होती है.

सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार अनिल कुमार ने बताया कि मामलों के निबटारे के लिए आठ न्यायिक पीठों का गठन किया गया था. विभिन्न पीठों में पारिवारिक विवाद, विद्युत अधिनियम, क्लेम केस, दीवानी एवं आपराधिक मामले, भूमि अधिग्रहण, वन विभाग, चेक बाउंस, बैंक, बीएसएनएल, उपभोक्ता विवाद एवं विद्युत विभाग के सर्टिफिकेट मामलों की सुनवाई की गयी.

उन्होंने बताया कि सीनियर सिविल जज द्वितीय शिवेंदु द्विवेदी के न्यायालय में चल रहे भैरवा जलाशय से संबंधित सात मामलों का भी निष्पादन किया गया. सचिव ने लोगों से अपने विवादों का शीघ्र एवं सौहार्दपूर्ण समाधान पाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिकतम लाभ उठाने की अपील की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >