Ramgarh: देखते ही देखते भड़क उठा दंगा, पुलिस ने संभाला मोर्चा, मुहर्रम को लेकर पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल

Ramgarh: मुहर्रम के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रामगढ़ पुलिस केंद्र में मॉक ड्रिल आयोजित की गई. दंगा जैसी काल्पनिक स्थिति बनाकर पुलिस बल ने त्वरित कार्रवाई, भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा प्रबंधन का अभ्यास किया. पूरी खबर नीचे पढ़ें…

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh: मुहर्रम पर्व-2026 के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बुधवार को पुलिस केंद्र रामगढ़ में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. मॉक ड्रिल का उद्देश्य किसी भी आपातकालीन परिस्थिति से प्रभावी ढंग से निपटना व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल को तैयार करना था.

उपद्रव की स्थिति से निपटने का कराया गया अभ्यास

मॉक ड्रिल के दौरान पुलिस बल को विभिन्न परिस्थितियों में त्वरित कार्रवाई करने का अभ्यास कराया गया. संभावित उपद्रव, भीड़ नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर जवानों को प्रशिक्षित किया गया.

अधिकारियों ने दिए आवश्यक निर्देश

मौके पर मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा व एसडीपीओ रामगढ़ आलोक रंजन मुख्य रूप से उपस्थित थे. अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था एवं विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा पर्व के दौरान सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह तैयार है. मॉक ड्रिल के माध्यम से पुलिस बल की तैयारियों का आकलन किया गया तथा आवश्यक बिंदुओं पर विशेष ब्रीफिंग भी की गई.

ये भी पढ़ें…

पतरातू : विधायक ने पर्यावरण संरक्षण कार्य के लिए भुवनेश्वर ठाकुर को किया सम्मानित

रामगढ़ में समाज कल्याण योजनाओं की समीक्षा, कुपोषण पर सख्त हुए उपायुक्त

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amleshnandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >