महाप्रबंधक ने 140 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल का किया निरीक्षण

महाप्रबंधक ने 140 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल का किया निरीक्षण

बरकाकाना. पूर्व मध्य रेल हाजीपुर जोन महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरुवार को पटना-बख्तियारपुर-तिलैया-बंधुआ-कोडरमा-बानादाग रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. महाप्रबंधक बरकाकाना भी गये. महाप्रबंधक ने रेलखंड के मध्य स्थित स्टेशनों, पुल-पुलियों, ओएचइ व रेलवे ट्रैक का जायजा लिया. इस दौरान महाप्रबंधक ने बंधुआ-कोडरमा रेलखंड के मध्य 140 किमी प्रति घंटे की गति से स्पीड ट्रायल का भी निरीक्षण किया. उन्होंने हजारीबाग टाउन स्टेशन पर यात्री सुरक्षा व सुविधा का भी जायजा लिया. महाप्रबंधक एनटीपीसी के कोल लोडिंग साइडिंग, बानाडाग पहुंचे. यहां उन्होंने एनटीपीसी के महाप्रबंधक (इंफ्रा) एसके दुबे व परियोजना प्रमुख एसके दास के साथ साइडिंग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद एनटीपीसी के उच्चाधिकारियों के साथ बैठक भी की. इसमें साइडिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास तथा कोल लोडिंग को बढ़ाने जैसे मुद्दों पर चर्चा की गयी. निरीक्षण में पीसीओएम डॉ मनोज सिंह, पीसीसीएम इंदू रानी दुबे, सीओए कंस्ट्रक्शन साउथ रामाश्रय पांडेय, पीसीइ शैलेश वर्मा, सीटीइ मुकेश कुमार, कमल किशोर सिन्हा, सीनियर डीओएम अंजय तिवारी, सीनियर डीसीएम मो इकबाल, सीनियर डीइएन थ्री सोनू कुमार, सीनियर डीइएन प्रदीप कुमार, सीनियर डीएससी अनुराग मीणा, डीटीएम राजहंस कुमार सिंह, एडीइएन परमानंद प्रसाद, एएससी मनोज कुमार श्रीवास्तव, आरपीएफ इंस्पेक्टर टीएस अहमद, एसएम पीके गांगुली, अमरजीत तिर्की, अभय प्रकाश, हलीम अंसारी, विवेक कुमार, ए मिश्रा उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >