रामगढ़ के मौसीबाड़ी नगर में नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन, बिजली आपूर्ति हुई बहाल

रामगढ़ के मौसीबाड़ी नगर में पार्षद देवधारी महतो ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया, जिससे क्षेत्र में बिजली की समस्या दूर हुई और आपूर्ति बहाल हो गई.

रामगढ़: मौसीबाड़ी नगर कैथा के निवासियों की बिजली समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में शुक्रवार को पहल किया गया. वार्ड संख्या 26 के पार्षद देवधारी महतो ने नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. पार्षद ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की सूचना मिलते ही विद्युत विभाग के कनीय अभियंता रोहित तिवारी से संपर्क कर नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराने का पहल किया.

विभाग द्वारा नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई. पार्षद ने कहा कि बरसात के दिनों में बिजली बाधित होने पर लोगों के लिये समस्या रहता है. इसे देखते हुए शीघ्र नया ट्रांसफार्मर उपलब्ध कराया गया, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिलेगी.

मौके पर विद्युत कर्मी राजनाथ महतो, चुन्नीलाल चौधरी, सुजीत, संतोष कुमार, बालदेव, राजेश, कन्हैया कुमार, नीतीश कुमार, पवन कुमार मुख्य रूप से उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >