रामगढ़: मारवाड़ी युवा मंच रामगढ़ कैंट चेतना शाखा द्वारा बुधवार को निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष अरुण गुप्ता के सम्मान में सूचना एवं संपर्क सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में शाखा द्वारा संगठन की मजबूत नींव रखने वाले पूर्व अध्यक्ष, पूर्व सचिव व पूर्व कोषाध्यक्षों को सम्मानित किया गया.
सम्मानित होने वालों में पूर्व अध्यक्ष मिली अग्रवाल, रीना मोदी, अन्नू खंडेलवाल, नीति बेरिया, पूर्व सचिव मीनू बागड़िया, स्नेहा जैन, प्राची चौधरी, मनीषा अग्रवाल तथा पूर्व कोषाध्यक्ष स्वाति मित्तल, प्रीति चौधरी, शैली अग्रवाल व लवली अग्रवाल शामिल थी.
शाखा की स्थापना से जुड़े पदाधिकारियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में केक काटा गया व विशेष तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें विजेताओं को पुरस्कृत किया गया.
