मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर समिति का चुनाव संपन्न, 1433 में से 801 मतदाताओं ने किया मतदान

मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर समिति का चुनाव संपन्न, 1433 में से 801 मतदाताओं ने किया मतदान

रामगढ़. श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था समिति के सत्र 2026-28 के लिए चुनाव मंगलवार को धर्मशाला प्रांगण में शांतिपूर्वक एवं कदाचार-मुक्त वातावरण में संपन्न हुआ. मतदान सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम पांच बजे तक चला. मतदान की शुरुआत महिला मतदाता डॉ नीति बरेलिया ने की. चुनाव प्रक्रिया का संचालन एवं देखरेख चुनाव प्रभारी गोविंद पी मेवाड़, श्याम सुंदर परशुरामपुरिया, रमेश बौदिया, किशोर जाजू एवं उमेश राजगढ़िया की टीम ने किया. इस चुनाव में कुल 1433 मतदाताओं में से 801 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के बाद तुरंत मतगणना शुरू कर दी गयी. परिणामों की घोषणा बाद में की जायेगी. चुनाव प्रभारी ने सभी मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया. चुनाव में दो गुटों के बीच कुल 17 प्रत्याशियों का मुकाबला हुआ. इनमें एक गुट में नाै और दूसरे में आठ प्रत्याशी शामिल थे. मतदान कार्य को संपन्न कराने में विकास अग्रवाल, सूरज अग्रवाल, डॉक्टर नीति बरेलिया, नीरू गोयल, सुमन चौधरी, आरती शर्मा, विजेता अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, रामधन शर्मा, राहुल शर्मा, राजेश अग्रवाल, बिनोद गर्ग, अमित अग्रवाल, शरद चौधरी, बिमल जाजू, पंकज बरेलिया, प्रिंस अग्रवाल, निर्मल कुमार ने सहयोग किया. दो गुट के 17 प्रत्याशियों के बीच हुआ मुकाबला : चुनाव में दो गुट के 17 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ. पहले ग्रुप विमल बुधिया टीम में नौ व दूसरे टीम में आठ उम्मीदवार हैं. चुनाव मैदान में दोनों टीम के प्रत्याशियों में अरविंद कुमार गोयल, बिमल बुधिया, गोकुल शर्मा, जगदीश प्रसाद गोयल, महावीर प्रसाद खंडेलवाल, मनोज मित्तल, मुरारी लाल अग्रवाल, नंदलाल अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, प्रवीण कुमार अग्रवाल, रोहित कुमार पंसारी, संदीप कुमार अग्रवाल, सुनील गोयल, उपकार कुमार अग्रवाल, विकास साह, बिनोद कुमार, विश्वनाथ अग्रवाल शामिल हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >