मांडू: गरीब बच्चों की पढ़ाई का उठाया बीड़ा, नि:शुल्क शिक्षा देकर भविष्य संवार रहे भीम कुमार शर्मा

मांडू के शिक्षक भीम कुमार शर्मा 1986 से शिक्षा की अलख जगा रहे हैं। वे गरीब और जरूरतमंद विद्यार्थियों को नि:शुल्क शिक्षा देकर उनका भविष्य संवार रहे हैं।

मांडू. शिक्षा के क्षेत्र में वर्ष 1986 से लगातार अपनी सेवाएं दे रहे शिक्षक भीम कुमार शर्मा ने करीब चार दशक के शिक्षकीय जीवन में कई उल्लेखनीय कार्य किये हैं. विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य निर्माण और शिक्षा के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें क्षेत्र में अलग पहचान दिलायी है. अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों को बेहतर मार्गदर्शन देने और शैक्षणिक गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए लगातार प्रयास किया.

शिक्षा के साथ संस्कार देने पर जोर

शिक्षक भीम कुमार शर्मा का मानना है कि शिक्षक का दायित्व केवल विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की शिक्षा देना नहीं है, बल्कि उन्हें संस्कारवान, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है. इसी सोच के साथ उन्होंने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया. उनके प्रयासों से विद्यालय और समाज में भी शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश पहुंचा है.

गरीब विद्यार्थियों की करते हैं मदद

शिक्षक शर्मा आर्थिक रूप से कमजोर और गरीब विद्यार्थियों की मदद के लिए भी हमेशा आगे रहते हैं. जरूरतमंद छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा देने के साथ उनकी अन्य आवश्यकताओं में भी सहयोग करते हैं. उनका कहना है कि आर्थिक परेशानी किसी बच्चे की शिक्षा में बाधा नहीं बननी चाहिए.

करीब चार दशकों के अनुभव में उन्होंने शिक्षक के दायित्व को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाया है. उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थी और सहकर्मी शिक्षक भी प्रेरित होते रहे हैं. शिक्षा के प्रति उनकी लगन, सेवा भावना और अनुभव को क्षेत्र के लोग सम्मान की दृष्टि से देखते हैं. उनके कार्य युवा शिक्षकों के लिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >