भुरकुंडा. लबगा पंचायत के रसदा गांव में शनिवार की रात मंडा पर्व धूमधाम से मनाया गया. भोक्ता व सोखताइनों ने अंगारे पर चलकर अपनी आस्था का परिचय दिया. भोक्ताओं ने बनस झूला पर झूल कर भगवान शिव के प्रति अपनी असीम आस्था व्यक्त की. इस अवसर पर आयोजित मंडा मेला का उद्घाटन विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया. श्री चौधरी ने कहा कि मंडा पर्व झारखंड की समृद्ध और प्राचीन सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न अंग है. यह केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आदिवासियों व स्थानीय समुदायों के बीच सामाजिक एकता का सशक्त प्रतीक भी है. मौके पर पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, मुखिया किरण देवी, डोमन महतो, संजय कुमार उपस्थित थे. आयोजन को सफल बनाने में समिति के संरक्षक अरुण कुमार, लालू महतो, सुरेश साव, राजेश साव, अध्यक्ष सागर सिंह, अखिलेश गोप, विजय ठाकुर, सुनील कुमार, सत्यनारायण साव, पारस साव का योगदान रहा.
हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है मंडा : रोशनलाल
हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है मंडा : रोशनलाल
