रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट
Ramgarh News: झारखंड के रामगढ़ जिले में हुहुआ स्थित शिव मंदिर प्रांगण में देर रात शिव आराधना पर्व मंडा पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि वार्ड पार्षद लीला कुमारी ने फीता काटकर किया. इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद थे.
अंगारों पर चलकर भक्तों ने दिखाई अटूट आस्था
मंडा पर्व के दौरान शिव भक्तों ने दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर और बनस झूला में झूलकर अपनी अटूट आस्था और भक्ति का परिचय दिया. भक्तों के जयकारों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में गूंज उठा.
छऊ नृत्य ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
रात में आयोजित छऊ नृत्य कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल से आये कलाकारों ने शिव तांडव और पौराणिक कथाओं का जीवंत मंचन किया. श्रद्धालुओं ने देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद उठाया. वार्ड पार्षद लीला कुमारी ने कहा कि मंडा पर्व हमारी संस्कृति और आस्था की पहचान है. कठिन तप एवं भक्ति के इस पर्व में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग रहे उपस्थित
कार्यक्रम में कमेटी अध्यक्ष रोशन कुमार, सचिव परमानंद कुमार, नरेश राम, लखन महतो, नरेश महतो, मनोज मुंडा, पुरुषोत्तम कुमार, मनोज कुमार, सुजीत मुंडा, भुनेश्वर महतो, लखन बेदिया, जयनंदन महतो, रामवृक्ष महतो, अजित राज, दयानंद महतो, अशोक मुंडा, उमेश महतो, कृष बेदिया, गोपी मुंडा, अजय महतो, लखेंद्र महतो, विवेक कुमार, भवानी महतो, शिबू बेदिया, तुनु कुमार, पंचम सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें : धनबाद के बाघमारा में कांग्रेस का धरना, महंगाई और भूधसान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना
ये भी पढ़ें : Dhanbad news : ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 1115 वाहनों का कटा चालान, 18.32 लाख वसूला गया जुर्माना
