रामगढ़ के सत्यनारायण मंदिर में धूमधाम से मनी कृष्ण भगवान की छठी, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

रामगढ़ के श्री सत्यनारायण मंदिर में भगवान कृष्ण की छठी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर में विशेष पूजा और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।

रामगढ़ : श्री मारवाड़ी सत्यनारायण मंदिर एवं धर्मशाला संस्था के तत्वावधान में श्री सत्यनारायण मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की छठी उत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी. उत्सव में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया.

विशेष पूजा-अर्चना के बाद लगाया गया भोग

कार्यक्रम के दौरान मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. पं मदन मोहन शास्त्री और सहायक पुजारी विजय मिश्रा ने विधिवत पूजा संपन्न करायी. इसके बाद भगवान श्री कृष्ण की आरती की गयी और भोग लगाया गया. आरती में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ हिस्सा लिया. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गयी थी. श्रद्धालुओं ने भगवान श्री कृष्ण के दर्शन कर सुख-समृद्धि की कामना की. पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में रहा.

कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष बिमल बुधिया, सुनील गोयल, प्रवीण अग्रवाल, दीपचंद अग्रवाल, राजेश गोयल, जगदीश प्रसाद गोयल, रतन अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, रूपेश सवारिया और अनिल मित्तल मुख्य रूप से उपस्थित थे. आयोजन के सफल संचालन में संस्था के सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >