शिक्षकों को जेंडर सेंसिटिविटी पर दिया प्रशिक्षण

शिक्षकों को जेंडर सेंसिटिविटी पर दिया प्रशिक्षण

रामगढ़. गोला रोड स्थित रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर, रामगढ़ में जेंडर सेंसिटिविटी इन स्कूल विषय पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण में बतौर रिसोर्स पर्सन इशिता सेन व दीपक कुमार शर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रवीण जी व सीबीएसइ के रिसोर्स पर्सन ने किया. मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत प्रत्येक शिक्षक-शिक्षिका के लिए जेंडर सेंसिटिविटी आज की प्राथमिक आवश्यकता है. कार्यक्रम में रामप्रसाद चंद्रभान सरस्वती विद्या मंदिर के अलावा सरस्वती विद्या मंदिर, रजरप्पा प्रोजेक्ट व श्री गुरुनानक पब्लिक स्कूल के शिक्षक- शिक्षिकाओं ने भागीदारी की. रिसोर्स पर्सन इशिता सेन व दीपक शर्मा ने प्रतिभागियों को जेंडर आधारित भेदभाव, संवेदनशील व्यवहार, विद्यालय परिसर में समावेशी वातावरण निर्माण तथा छात्र-छात्राओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया. उद्घाटन सत्र में विद्यालय के रीता तिवारी ने रिर्सोस पर्सन को सम्मानित किया. .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >