:::रजरप्पा में 29 मार्च को योग महोत्सव, तैयारी जोरों पर

रजरप्पा में 29 मार्च को योग महोत्सव, तैयारी जोरों पर

दुलमी. दुलमी बाजारटांड़ में शनिवार को पतंजलि योग समिति की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता पतंजलि योग समिति के रामगढ़ जिला प्रभारी बासुदेव कुमार ने की. बैठक में सह राज्य प्रभारी अमित कुमार मौजूद थे. बैठक में 29 मार्च को रजरप्पा स्टेडियम में होने वाले योग महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय लिया गया. तैयारी को लेकर गांव – गांव में जनसंपर्क करने और धन संग्रह को लेकर नये -पुराने कार्यकर्ताओं से संपर्क करने पर सहमति बनी. सह राज्य प्रभारी ने कहा कि योग से कई बीमारी ठीक होती है. उन्होंने योग महोत्सव की सफलता को लेकर कार्यकर्ताओं को जुट जाने को कहा. मौके पर रामनारायण महतो, सुषमा देवी, बंटी कश्यप, सरिता देवी, नागेंद्र महली, सरिता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >