नशे की गुलामी से आजादी की मुहिम, रामगढ़ में शुरू हुआ 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा अभियान

ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा रामगढ़ में नशा मुक्त भारत अभियान का शुभारंभ किया गया। युवाओं को नशे से दूर रहने और राजयोग मेडिटेशन अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

रामगढ़: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के मेडिकल प्रभाग व भारत सरकार के सामाजिक न्याय व अधिकारिता मंत्रालय के संयुक्त कार्यक्रम “नशा मुक्त भारत अभियान” के तहत ब्रह्माकुमारी संस्था के स्थानीय सेवा केंद्र श्री राज कॉम्प्लेक्स, रामगढ़ कैंट के तत्वावधान में रोटरी क्लब रामगढ़ कैंट थाना चौक में 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया.

रामगढ़ थाना के सब इंस्पेक्टर जॉनी कुमार ने कहा कि विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य शिक्षा के साथ उत्तम संस्कार व स्वस्थ जीवनशैली पर भी निर्भर करता है. वर्तमान समय में नशा युवा पीढ़ी के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है. सांसद प्रतिनिधि रामगढ़ धनंजय कुमार पुटूस ने कहा कि नशे की लत समाज को खोखला कर रही है, युवा पीढ़ी को नशे से मुक्त कराने के लिए जन-जागरूकता जरूरी है.

श्री दिगंबर जैन समाज के मंत्री व सचिव योगेश जैन ने नशे से मुक्ति के लिए जागरूकता व राजयोग मेडिटेशन की आवश्यकता बताई. समाजसेवी व भजन गायक कमल बगड़िया ने कहा कि हमें अपने शरीर का ध्यान रखना चाहिए. संस्थापक रोटेरियन रामगढ़ संतु भाई मानेक ने कहा कि राजयोग मेडिटेशन से डोपामिन जनरेट होता है, जो मन को नियंत्रित करने व मनोबल बढ़ाने में सहायक है.

ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि आजाद भारत के लोग अंग्रेजों की गुलामी से मुक्त हो गये, लेकिन इंसान नशे का गुलाम बन गया है. राष्ट्रव्यापी अभियान में तीन वर्ष में दस करोड़ लोगों को नशामुक्त करने का लक्ष्य है. देश के 372 जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा व रामगढ़ कैंट स्थित ब्रह्माकुमारी केंद्र में राजयोग शीतल उपचार प्रक्रिया का प्रतिदिन निःशुल्क अभ्यास कराया जाता है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >