रामगढ़: कुर्रा में अभिभावक-शिक्षक बैठक, बच्चों के सर्वांगीण विकास पर हुई चर्चा

राजकीय मध्य विद्यालय कुर्रा में अभिभावक और शिक्षकों ने बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और सर्वांगीण विकास पर चर्चा की. निपुण भारत मिशन के तहत बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान मजबूत करने पर जोर दिया गया. बच्चों के बीच भेदभाव न करने की बात कही गई.

गिद्दी. राजकीय मध्य विद्यालय कुर्रा में सोमवार को अभिभावक और शिक्षकों की बैठक हुई. इसमें विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गयी. बैठक में निपुण भारत मिशन, बाल सुरक्षा एवं संरक्षण, स्वच्छता, रेल परीक्षा और लैंगिक समानता समेत अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया. बच्चों की पढ़ाई के साथ उनकी सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया.

बच्चों के बीच भेदभाव नहीं करने पर जोर

बैठक में कहा गया कि बच्चों के बीच किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए. बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ काम करने और विद्यालय परिसर में स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण बनाए रखने की जरूरत बतायी गयी. निपुण भारत मिशन के तहत बच्चों की बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से गतिविधियां संचालित करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक परशुराम महतो, सोमेश कुमार, उदेश्वर महतो, रूपलाल, बबीता देवी, ज्योति बारला, एच तिग्गा, संजय तुरी सहित कई अभिभावक उपस्थित थे. ये भी पढ़ें: कुजू क्षेत्र में 15 दिवसीय स्वच्छता अभियान शुरू, कर्मचारियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar

फिलहाल प्रभात खबर में संपादक, बिहार के तौर पर कार्यरत। प्रशिक्षु पत्रकार के रूप में प्रभात खबर से अक्टूबर, 1990 से शुरुआत। 35 साल से पत्रकारिता के दौरान विभिन्न अखबारों में सभी तरह की जिम्मेवारी व दायित्व का निर्वहन। रांची और जमशेदपुर में भी काम किया। एक बड़े डिजिटल समूह में बिहार से रिपोर्टिंग की। राजनीति, सरकार की नीतियों, अर्थव्यवस्था, ग्रामीण बिहार पर रिपोर्टिंग। सुरेंद्र प्रताप सिंह युवा पत्रकारिता सम्मान प्राप्त।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >