कुजू: रांची रोड स्थित अशोक सिनेमा हॉल के समीप शुक्रवार को द डेकोर होम एंड इंटीरियर्स का शुभारंभ हुआ. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने फीता काटकर प्रतिष्ठान का उद्घाटन किया. इस मौके पर मांडू विधायक तिवारी महतो, वार्ड पार्षद शंकर मिश्रा, सोनू साव और विशेश्वर बेदिया मौजूद रहे.
इंटीरियर की आधुनिक सामग्री उपलब्ध
प्रतिष्ठान में घर और कार्यालय की साज-सज्जा से जुड़ी विभिन्न आधुनिक सामग्री उपलब्ध करायी जायेगी. इसमें पीवीसी फ्लूटेड पैनल, डब्ल्यूपीसी लूवर्स, यूवी मार्बल शीट, यूपीवीसी प्रोफाइल, दरवाजे-खिड़कियां समेत इंटीरियर से संबंधित कई विकल्प शामिल हैं.
संचालक लोचन साहू और सूरज कुमार ने बताया कि ग्राहकों को इंटीरियर से संबंधित विभिन्न विकल्प एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है, ताकि उन्हें अलग-अलग जगहों पर सामग्री तलाशने की जरूरत न पड़े.
विधिवत पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ प्रतिष्ठान
प्रतिष्ठान के शुभारंभ से पहले पंडित श्रीकांत मिश्रा ने विधिवत पूजा-अर्चना करायी. उद्घाटन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और गणमान्य लोग शामिल हुए.
बड़ी संख्या में लोग रहे मौजूद
मौके पर संजीव बावला, जगेश्वर प्रजापति, राजू चतुर्वेदी, प्रवीण मेहता, उमेश प्रसाद, संजय शाह, सुनील साहू, प्रो. संजय सिंह, पंकज शाह, मनोज गिरी, राजेश प्रसाद, पवन कुमार, धनंजय पुटुश, दिगंबर साव, बीरबल साहू, भीम प्रसाद साहू, परमेश्वर साव, सुशील प्रसाद, सुनील साव, विजय जायसवाल, रूपम श्रीवास्तव, मंजू देवी, रूपा देवी, सुनीता देवी, बसंती देवी, रेखा देवी, विद्या देवी, राज किशोर साव, संगीता देवी, कलावती देवी और अनन्या साहू समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.
