केदला, रामगढ़ : भगवान श्रीकृष्ण की छठी के अवसर पर गुरुवार को केदला सहित विभिन्न क्षेत्रों के मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गयी. सुबह से दोपहर तक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही. बाल गोपाल की छठी को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा.
हाउसिंग शिव मंदिर में श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का आकर्षक श्रृंगार किया गया. इसके बाद विधिवत पूजा-अर्चना की गयी. पूजा के बाद महिलाओं ने यात्रा निकाली, जो शिव मंदिर से होकर छठ तालाब पहुंची और वहीं संपन्न हुई.
यात्रा में अंजना देवी, जया प्रसाद, संध्या देवी, रंजिता राणा, हेमंती देवी, रेणु देवी, आशा देवी, सनिता मुर्मू, अनु देवी, पुष्पा सिंह, प्रीति देवी, सरिता देवी सहित कई महिलाएं शामिल हुईं.
