किसानों को खेती से आमदनी में वृद्धि की दी जानकारी

किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

दुलमी. विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत दुलमी प्रखंड के जमीरा, इदपारा व उकरीद गांव में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पूर्वी अनुसंधान पटना के निदेशक डॉ अनूप दास ने किसानों को खेती से आमदनी में वृद्धि की जानकारी दी. किसानों को फसल उत्पादन, पशुपालन, मत्स्य पालन, बागवानी के बारे में बताया. प्रधान वैज्ञानिक डॉ अभय कुमार ने किसानों को खरीफ फसलों तथा मशरूम उत्पादन कर आमदनी बढ़ाने की जानकारी दी. कृषि विज्ञान केंद्र, रामगढ़ के प्रधान डॉ सुधांशु शेखर ने किसानों को पशुपालन, उन्नत स्वस्थ बीज का चयन और बीजोपचार की विधि बतायी. डॉ इंद्रजीत ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड व एफपीओ की जानकारी दी. प्रखंड कृषि पदाधिकारी पंकज कुमार ने प्रखंड स्तर की कृषि योजनाओं की जानकारी साझा की. कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे ने मौसम आधारित कृषि तकनीकों के बारे में बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >