खेल को सदैव खेल की भावना से खेलें : वायस चेयरमैन

खेल को सदैव खेल की भावना से खेलें : वायस चेयरमैन

कुजू. अग्रसेन डीएवी पब्लिक स्कूल, भरेचनगर में दो दिवसीय राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता संपन्न हुई. मुख्य अतिथि विद्यालय के वायस चेयरमैन एनके अयंगर व विशिष्ट अतिथि डीएवी गिद्दी के प्राचार्य मनप्रिया चटर्जी, डीएवी तोपा के प्राचार्य एके प्रखर, डीएवी उरीमारी के प्रभारी जयप्रकाश मंडल, पूर्व शिक्षिका विजय लक्ष्मी अयंगर, समाजसेवी आरके पांडेय, आसिफ इकबाल, हरी प्रसाद महतो थे. विद्यालय के प्राचार्य सह सहायक क्षेत्रीय पदाधिकारी जोन एफ निशिकांत कर ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. मुख्य अतिथि सह विशिष्ट अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया. मुख्य अतिथि ने कहा कि खेल को सदैव खेल की भावना से खेलते रहना चाहिए. प्राचार्य निशिकांत कर ने भी विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को आशीर्वचन देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. अंडर 14 वर्ष बालक वर्ग में उपविजेता जोन बी और विजेता जोन डी की टीम रही. बालिका वर्ग में विजेता जोन डी और उपविजेता जोन एफ की टीम रही. अंडर 17 वर्ष बालक वर्ग में विजेता जोन एफ और उप विजेता जोन डी तथा बालिका वर्ग में विजेता जोन डी व उप विजेता जोन एफ की टीम रही. अंडर 19 वर्ग में बालक वर्ग में विजेता जोन एफ और उपविजेता जोन बी तथा बालिका वर्ग में विजेता जोन एफ और उपविजेता जोन डी की टीम रही. खेल में सर्वोत्तम प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बेस्ट प्लेयर का खिताब भी दिया गया. संचालन विद्यालय की शिक्षिका मौसमी बनर्जी तथा पुरस्कार वितरण संचालन खेल शिक्षक सुमित कुमार ने किया. विद्यालय के शिक्षक कृष्ण मोहन झा ने भी खिलाड़ी बच्चों को प्रोत्साहित किया. धन्यवाद ज्ञापन शिक्षक आलोक नंद पाठक ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >

राहुल दुबे गैंग के नाम पर फैला रहा था दहशत, पुलिस ने हथियार के साथ किया गिरफ्तार

विद्यार्थियों को दिया गया अग्नि सुरक्षा का प्रशिक्षण

सांडी में कोयला कारोबारी के आवास में चलायी गोली, परिजनों में दहशत:::भुक्तभोगी ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की लगायी है गुहार::गैंगस्टर राहुल दुबे ने पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की ली है जिम्मेवारी::: अपराधियों ने गेट में चलायी थी दो गोली, आवास के पास से एक खोखा बरामद5 कुजू बी : गेट पर चली गोली, 5 कुजू सी : आवास के बाहर पहुंची पुलिस.कुजू. सांडी चौक स्थित आदर्श नगर में कोयला कारोबारी रवि शर्मा के आवास में मंगलवार की देर रात अपराधियों ने गोली चलायी और धमकी भरा पर्चा भी छोड़ा. गोली चलाने की घटना के मामले को लेकर भुक्तभोगी रवि शर्मा ने कुजू ओपी में आवेदन देकर सुरक्षा की गुहार लगायी है. घटना के बाद परिजनों में दहशत है. पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है. इधर, गैंगस्टर राहुल दुबे ने धमकी भरा पर्चा छोड़ कर गोली चलाने की घटना की जिम्मेवारी ली है. इसमें रवि शर्मा को अंजाम भुगतने की बात कही गयी है. बताया जाता है कि कोयला कारोबारी रवि शर्मा मंगलवार देर रात करीब 10 बजे गोली की आवाज सुन कर बाहर निकले. उन्होंने मुख्य द्वार पर गोली लगने की निशान एवं एक खोखा देखा. उन्होंने कुजू पुलिस को सूचना दी. कुजू ओपी के पुअनि ओमकार पाल व मनीष सिंह ने आवास के पास से एक खोखा बरामद किया. अपराधियों ने गेट में दो गोली चलायी थी. इसमें कोई हताहत नहीं हुआ.कारोबारी के मोबाइल में धमकी भरा आया था मैसेज : रवि शर्मा ने बताया कि राहुल दुबे ने रंगदारी को लेकर उसके मोबाइल में धमकी भरा मैसेज किया था. इधर, फायरिंग करने के बाद बाइक सवार दोनों अपराधी फरार हो गये. पुलिस खाली खोखा समेत धमकी भरा पर्चा जब्त कर ओपी ले आयी. आवास व गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है. फायरिंग करने वाले अपराधियों की धर -पकड़ को लेकर छपामारी की जा रही है. गौरतलब हो कि गैंगस्टर राहुल दुबे ने पांच जनवरी 2026 को नया मोड़ स्थित कारोबारी डब्बू सिंह के आवास में, पांच जनवरी 2025 को ट्रांसपोर्ट नगर कुजू में कोयला कारोबारी अनिल केशरी के अलावा सीसीएल तोपा क्षेत्र के कांटा घर में, कोयला कारोबारियों समेत लिफ्टरों से भी रंगदारी की मांग को लेकर गोली चलायी थी.