रामगढ़ में पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, केदला में जलापूर्ति पाइपलाइन योजना का उद्घाटन

मांडू प्रखंड के केदला में राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने जलापूर्ति पाइप लाइन योजना का उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय लोगों को पानी की समस्या से राहत मिलेगी।

केदला: रामगढ़ के मांडू प्रखंड अंतर्गत केदला मध्य पंचायत में सीएसआर मद से जलापूर्ति पाइपलाइन योजना का विधिवत उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने योजना का उद्घाटन किया. योजना के शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पेयजल की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद है.

इस अवसर पर सीसीएल हजारीबाग एरिया के जीएम कल्याण जी प्रसाद ने बताया कि जलापूर्ति पाइपलाइन योजना का लाभ नावाडीह, केदला बस्ती, जोनरागोड़ा, महुआधौड़ा, जीराबार और करमाली टोला के लोगों को मिलेगा. उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से इन क्षेत्रों में पेयजल की उपलब्धता बेहतर होगी.

पानी की समस्या से मिलेगी राहत : खीरू महतो

राज्यसभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से पानी की समस्या से परेशान थे. पेयजल के लिए ग्रामीणों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था. सीएसआर मद से शुरू की गयी इस योजना से लोगों की पानी की समस्या दूर होने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा कि लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है. जलापूर्ति योजना से बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों को सीधा लाभ मिलेगा.

कार्यक्रम में भारत सरकार के आर्थिक सलाहकार डॉ मानिक चंद्र पंडित, केओसीपी के पीओ अखिलेश्वर प्रसाद, एस सत्यानारायणा, केदला मध्य पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी, स्टाफ ऑफिसर अभिषेक कुमार, परियोजना अभियंता सौरभ खोटे, जदयू के प्रदेश महासचिव राजू महतो, मुखिया प्रतिनिधि सह झामुमो युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंतोष सिंह, वार्ड सदस्य डोली देवी, यूनियन नेता रितेश सिंह, जानकी महतो, फलेन्द्र महतो, रोहन महतो, दासों महतो, लालधारी महतो, प्रकाश महतो, रंजीत महतो समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: कबड्डी में दमखम तो वॉलीबॉल में जोश, पतरातू में विद्यार्थियों ने दिखायी खेल प्रतिभा 


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >