केदला में हाइवा ऑनर एसोसिएशन की बैठक, भाड़ा तय नहीं हुआ तो कोयला ढुलाई ठप करने की चेतावनी

केदला बसंतपुर वाशरी में हाइवा मालिकों ने डीओ होल्डर को चेतावनी दी है कि भाड़ा तय होने के बाद ही कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य शुरू किया जाएगा.

केदला से वकील चौहान की रिपोर्ट रामगढ़ जिले में केदला सीसीएल की केदला बसंतपुर वाशरी के चेकपोस्ट के पास हाईवा आनर एसाेसिएशन बसंतपुर पचंडा की एक बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमलाल महतो ने की.

भाड़ा तय नहीं हुआ तो कोयला ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की चेतावनी

बैठक में एसोसिएशन के लोगों ने कहा कि केबीपी परियोजना से हाइवा द्वारा कोयले का उठाव किया जा रहा है. यह कोयला एनआर साइडिंग, बरकाकाना, भुरकुंडा, कुजू साइडिंग, बालाडीह सहित कई जगहों पर जा रहा है. लेकिन इससे पहले डीओ होल्डर व लिफ्टर पहले भाड़ा तय करें. अन्यथा कोयला ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप करा दिया जायेगा.

बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी

बैठक में जीवलाल महतो, अरविंद महतो, मनोज महतो, राकेश महतो, आनंद महतो, हीरामन महतो, नितिश महतो, रबिंद्र महतो, सन्नी महतो, छत्रु महताे, हंसराज महतो, शिवाजी महतो सहित दर्जनों की संख्या में हाइवा मालिक शामिल थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >