गोला से कांवड़ियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना, 'बोल-बम' के जयघोष के भक्तिमय हुआ वातावरण

गोला से कांवड़ियों का एक जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ। श्रद्धालुओं ने सुल्तानगंज से जल भरकर पैदल यात्रा करने का संकल्प लिया है।

गोला: गोला से कांवड़ियों का एक जत्था रविवार को सेवक कुमार के नेतृत्व में बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिये रवाना हुआ. यात्रा शुरू होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने स्थानीय शिव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया. इसके बाद बोल बम, हर-हर महादेव और बाबा बैद्यनाथ की जय के जयघोष के बीच श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ देवघर के लिए प्रस्थान कर गये.

श्रद्धालुओं ने बताया कि वे पहले सुल्तानगंज पहुंचकर उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल भरेंगे. इसके बाद लगभग 105 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक करेंगे. उन्होंने बताया कि सावन में कांवड़ यात्रा का विशेष धार्मिक महत्व है और बाबा भोलेनाथ की कृपा प्राप्त करने के लिए हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल होते हैं.

यात्रा पर रवाना होने से पहले सभी श्रद्धालुओं ने क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और सभी कांवड़ियों की मंगलमय यात्रा की कामना की. मौके पर दीपू देवी, रुपा देवी, बबली देवी, गीता देवी, हेमली देवी, सावित्री देवी, बिंदु देवी, उर्मिला देवी, संध्या कुमारी, सीता देवी, सुरेंद्र कुमार, सुनील महतो, कन्हैया कुमार, नितेश कुमार, अजगर रविदास, राजेश महतो, विवेक कुमार, चितरंजन महतो, राज कुमार, शशि कुमार, जगेश्वर महतो, खड़रू मुंडा, अंचल प्रजापति, गुलाब नायक सहित अन्य लोग मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Raj Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >