कैथा रथ यात्रा महोत्सव को लेकर मंदिर व रथ की सजावट जोरों पर

रामगढ़ के कैथा में 16 जुलाई को होने वाली रथ यात्रा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर और रथ को विशेष रूप से सजाया जा रहा है। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

रामगढ़. रामगढ़ नगर परिषद क्षेत्र के कैथा में 16 जुलाई को आयोजित रथ यात्रा महोत्सव के लिए शनिवार को सांसद मनीष जायसवाल को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. सांसद ने कार्यक्रम में शामिल होने का भरोसा दिया है. सांसद श्री जायसवाल ने कहा कि हिंदू धर्म के सभी पर्व-त्योहारों में शामिल होकर लोगों को धर्म के प्रति प्रेरित करना जरूरी है. यह पुण्य का कार्य है. उन्होंने कहा कि धर्म और राजनीति दोनों अलग-अलग विषय है. धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होना कोई राजनीतिक कार्य नहीं है. मंदिर कमेटी के पदाधिकारी ने सांसद को बताया कि रथ यात्रा की तैयारी जोरों पर है. मंदिर का रंग-रोगन पूरा हो गया है. रथ को सजाया जा रहा है. मौसीबाड़ी में भी मरम्मत कार्य कराया जा रहा है. भगवान के वस्त्र, पूजन सामग्री एवं अन्य आवश्यक सामग्री की खरीदारी की जा रही है. घूरती रथ यात्रा 24 जुलाई को निकाली जायेगी. मौके पर भागवत नारायण चटर्जी, देवधारी महतो, राजेश महतो, विशेश्वर महतो, मुकेश महतो, आशुतोष चटर्जी, परितोष चटर्जी उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >