सुरक्षाकर्मियों ने अवैध उत्खनन स्थल को कराया बंद

सुरक्षाकर्मियों ने अवैध उत्खनन स्थल को कराया बंद

गिद्दी. सुरक्षाकर्मियों ने रविवार को अरगड्डा क्षेत्र के काजू बगान जंगल में अवैध उत्खनन स्थल को जेसीबी मशीन से बंद कराया. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि निरीक्षण के दौरान उन्हें पता चला कि यहां पर बंद माइंस से असामाजिक तत्व अवैध ढंग से कोयले का खनन कर रहे हैं. सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि पिछले 23 जनवरी को यहां पर एक अवैध उत्खनन स्थल को जेसीबी मशीन से बंद कराया गया था. उस अवैध उत्खनन स्थल को असामाजिक तत्वों ने पुन: चालू कर दिया था. कोयला चोरी पर रोक लगाने के लिए सिरका पुराना कांटा घर के नजदीक जेसीबी मशीन से मिट्टी व पत्थर डाल कर रास्ता बंद कर दिया गया है. नया कोयला डिपो के नजदीक तीन अलग-अलग जगहों पर ट्रैंच कटवाया गया है. इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी बटेश्वर पासवान, अजीत कुमार, ओवरमैन संतोष कुमार सिंह, सिरका के सुरक्षा प्रभारी राजू राम, जीएम यूनिट के जितेंद्र, उमेश रविदास सहित होमगार्ड के जवान उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >