बरकाकाना. जूडको की प्रस्तावित जल भंडारण एवं संबंधित परियोजना को लेकर प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गयी हैं. रामगढ़ अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तिर्की एवं पतरातू अंचलाधिकारी मनोज कुमार चौरसिया ने पीरी पंचायत के मसमोहना गांव स्थित टांड़ भूमि का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान खाता संख्या 37, प्लॉट संख्या 11 की लगभग 69 एकड़ सरकारी भूमि का भौतिक सत्यापन किया गया. अधिकारियों ने परियोजना के लिए भूमि की उपयुक्तता, स्थल की भौगोलिक स्थिति, पहुंच मार्ग तथा अन्य आवश्यक पहलुओं का आकलन किया. मौके पर ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए बताया कि सरकारी भूमि पर कुछ लोगों द्वारा लगातार अतिक्रमण किया जा रहा है. ग्रामीणों ने मांग की कि भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर सुरक्षित किया जाये. अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जूडको की यह योजना धरातल पर उतरती है, तो क्षेत्र की जल भंडारण क्षमता में वृद्धि होगी.
जूडको की प्रस्तावित जल भंडारण परियोजना को लेकर भूमि का निरीक्षण
जूडको की प्रस्तावित जल भंडारण परियोजना को लेकर भूमि का निरीक्षण
