भदानीनगर: देवरिया पंचायत भवन में शनिवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक संतोष मांझी की अध्यक्षता में हुई. संचालन रामदास बेदिया ने किया. बैठक में 25 अगस्त को आयोजित झामुमो के कार्यक्रम की समीक्षा की गयी. साथ ही संगठन को गांव और बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा जनसंपर्क अभियान तेज करने पर चर्चा हुई.
बैठक में स्थानीय लोगों और बेरोजगार युवाओं के लिए लोकल सेल खोलने की मांग प्रमुखता से उठायी गयी. कार्यकर्ताओं ने कहा कि क्षेत्र की जमीन और संसाधनों का उपयोग होने के बावजूद स्थानीय लोगों को रोजगार के पर्याप्त अवसर नहीं मिल रहे हैं. लोकल सेल खुलने से स्थानीय लोगों को रोजगार के साथ आर्थिक गतिविधियों से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
प्रबंधन के समक्ष रखी जायेगी मांग
बैठक में निर्णय लिया गया कि लोकल सेल खोलने की मांग को संबंधित प्रबंधन और अधिकारियों के समक्ष मजबूती से रखा जायेगा. कार्यकर्ताओं ने कहा कि जरूरत पड़ने पर मांग को लेकर चरणबद्ध आंदोलन भी किया जायेगा.
इसके अलावा विस्थापितों और स्थानीय लोगों के अधिकारों के लिए एकजुट होकर आवाज उठाने का निर्णय लिया गया. कार्यकर्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने पर भी जोर दिया.
बैठक में झरी मुंडा, संजय मांझी, सुनील बेदिया, नरेंद्र बेदिया, ललकु बेदिया, शंभुलाल मांझी, सूरज हेंब्रम, मन्नाराम मांझी, राम मांझी, कृष्ण मांझी, मनोज मुंडा, राजकुमार मुंडा, प्रेम मुंडा, रोहित मुंडा, विनोद बेदिया, महेश मुर्मू और राजेश सोरेन समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.
यह भी पढ़ें: भुरकुंडा के श्री अग्रसेन स्कूल में खेल दिवस की धूम, मदर टेरेसा हाउस ने जीता वॉलीबॉल का खिताब
