झामुमो ने हमेशा विकास की राजनीति की है : राजकुमार

झामुमो ने हमेशा विकास की राजनीति की है : राजकुमार

चैनपुर. बड़गांव पंचायत के भुइयांडीह स्थित गांधी मैदान में झामुमो की ओर से सदस्यता सम्मेलन सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता मांडू प्रखंड अध्यक्ष अकल उरांव ने की. संचालन सुरेश चंद्र पटेल ने किया. समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो केंद्रीय सदस्य राजकुमार महतो उपस्थित थे. विशिष्ट अतिथियों में चित्रगुप्त महतो, सोनाराम मांझी, सागीर हुसैन, गीता विश्वास, महेंद्र मुंडा, विजय राम, साजिद हुसैन, बरतु करमाली, पिंकी बेसरा, बबलू यादव, बुलबुल कुमारी, कन्हैया रविदास, हेमलाल सिंह, सकलधर करमाली, वीणा देवी, बिरेंद्र रविदास, बसीर अहमद और मंजू देवी शामिल थे. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को छोड़ कर दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की. अतिथियों ने नये सदस्यों को सदस्यता दिलायी. राजकुमार महतो ने कहा कि झामुमो ने हमेशा विकास और जनहित की राजनीति की है. पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर अन्य दलों के नेता एवं कार्यकर्ता लगातार झामुमो से जुड़ रहे हैं. उन्होंने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों को सम्मान और संगठन में उचित भागीदारी का भरोसा दिलाया. मौके पर सुरेंद्र ठाकुर, अशोक यादव, राजू यादव, अजय यादव, दिनेश उरांव, संजय तिर्की, सागर राम, फिरोज मिर्जा, अर्जुन मुंडा, मेघलाल महतो, राहुल यादव, उमाशंकर सिंह, तुलेश्वर यादव, अनिल यादव, शाहरुख खान, शंकर यादव, धनेश्वर यादव, इदरिश मिर्जा, विजय बेदिया उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >