जेएलकेएम की बैठक, करम महोत्सव को सफल बनाने का निर्णय

गिद्दी में जेएलकेएम की बैठक में रोयांग करम महोत्सव की तैयारी और पंचायत चुनाव को लेकर मंथन हुआ. संगठन को मजबूत करने और जनमुद्दों पर आंदोलन का निर्णय लिया गया.

गिद्दी. झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) की डाड़ी प्रखंड स्तरीय बैठक मंगलवार को रोयांग फुटबॉल मैदान में हुई. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दिलीप कुमार महतो ने की. बैठक में एक अक्तूबर को रोयांग में आयोजित रीझ रंग बुढ़वा करम महोत्सव को सफल बनाने को लेकर चर्चा की गयी और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी.

पंचायत चुनाव को लेकर भी चर्चा हुई. बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया. क्षेत्र के ज्वलंत जनमुद्दों की समीक्षा करते हुए चरणबद्ध आंदोलन करने का निर्णय लिया गया. दिलीप कुमार महतो ने कहा कि रोयांग का करम महोत्सव ऐतिहासिक होगा. संचालन प्रखंड सचिव शक्ति गोप ने किया.

बैठक में बिहारी महतो, गोविंद महतो, कुलदीप महतो, टिकेश्वर महतो, पवन कुमार साहू, रंजीत महतो, पुनीत महतो, कामेश्वर, शमशेर आलम, हरिश्चंद्र महतो, त्रिपुरारी, कुलदीप, रामचंद्र, अमित, पुरन, सुधीर, मानकी, तौसीफ, रुपेश, हरिशंकर सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत सिंह

रंजीत सिंह वर्ष 2004 से निरंतर प्रभात खबर के साथ जुड़कर पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं. गिद्दी क्षेत्र में राजनीति, समाज, शिक्षा, क्षेत्रीय घटनाओं तथा जनसमस्याओं से जुड़े मुद्दों को निष्पक्ष ढंग से प्रमुखता के साथ पाठकों तक पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं. समाचार संकलन के माध्यम से जनसरोकार के विषयों को प्रभावी रूप से सामने लाने का निरंतर प्रयास कर रहे हैं.

ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >