रामगढ़. एमएमडीआर के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा रामगढ़ जिला संयोजक मंडली की ओर से सात सितंबर को रामगढ़ के सभी प्रखंड मुख्यालयों में महाधरना दिया जायेगा. इसके लिए सभी प्रखंडों के लिए झामुमो नेता और कार्यकर्ताओं की टीम की घोषणा की गयी है. पार्टी की ओर से 31 अगस्त से पूरे जिले में केंद्र सरकार द्वारा पारित एमएमडीआर बिल से होनेवाले नुकसान के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है.
जिला संयोजक प्रमुख बिनोद किस्कू के नेतृत्व में जिलेभर में एक सप्ताह तक पार्टी का झंडा-बैनर लेकर गांव-गांव जनजागरण अभियान चलाया गया. महाधरना को लेकर रामगढ़ पार्टी कार्यालय में लगातार जिला संयोजक मंडली की बैठक हो रही है. इसमें सभी प्रखंडों के झामुमो नेता शामिल हुए.
खनिज संपदा झारखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : बिनोद किस्कू
झामुमो संयोजक बिनोद किस्कू ने कहा कि एमएमडीआर बिल 2026 पर केंद्र सरकार पुन: विचार करे. कोयला और अन्य खनिज संपदा झारखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इससे मिलने वाले राजस्व का उपयोग झारखंडी जनता के विकास कार्यों में खर्च होता है. शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं अन्य विकास कार्य हो रहे हैं.
उन्होंने कहा कि नये कानून में राज्य के खनिज अधिकार पर लगाये जाने वाले अतिरिक्त टैक्स पर केंद्र की शर्त लागू हो जायेगी. खनिज अधिकार पर राज्य का टैक्स, सेस की शक्ति स्वतंत्र रूप से नहीं रहेगी. झारखंड सरकार की चिंता यह है कि पंचायतों की सारी आमदनी केंद्र के पास चली जायेगी.
उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य ने खनिज टैक्स, सेस लगाया था. बिल पारित होने के बाद बकाया टैक्स को कानून के तहत अमान्य किये जाने का प्रावधान है. पुराना बकाया झारखंड को केंद्र नहीं देने के लिए बिल में इस तरह का प्रावधान जोड़ दिया गया है. केंद्र द्वारा कई शर्त लागू की गयी हैं. झारखंड को इससे राजस्व का बड़ा हिस्सा नहीं मिल पायेगा. राज्य हित में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में झारखंड की जनता सड़कों पर उतरकर आंदोलन करने के लिए बाध्य हो गयी है.
रामगढ़ नगर, प्रखंड व नगर परिषद में भी होगा प्रदर्शन
रामगढ़ नगर, रामगढ़ प्रखंड और नगर परिषद में सात सितंबर को एमएमडीआर बिल के खिलाफ धरना एवं प्रदर्शन किया जायेगा. इसमें मुमताज मंसूरी, जग्गू करमाली, बिट्टू खान, अरुण बनर्जी, जोगा बेदिया, कुंवर महतो, जावेद आलम, सुशील कुमार, किशोर मोदक, वारिस खान, प्रमिला देवी, रफीक अंसारी, रेनू देवी, अमजद अंसारी, मिथुन कुमार, नितेश झा, राजेश पटेल, मिंटू खान, गंगा राम, सोनू करमाली, त्रिवेणी प्रजापति, राजमणि देवी समेत अन्य झामुमो नेताओं को धरना की तैयारी और सफल बनाने की जवाबदेही दी गयी है.
चितरपुर में शिवलाल हंसदा समेत कई नेता संभालेंगे मोर्चा
चितरपुर प्रखंड मुख्यालय में सात सितंबर को धरना होगा. इसमें झामुमो नेता शिवलाल हंसदा, तनवीर आलम, मकसूद खान, निसार अंसारी, कालीचरण महतो, भानु कसेरा, विराजो देवी, किशन किस्कु, गौतम धोनी, बालेश्वर रविदास समेत झामुमो नेता व कार्यकर्ता शामिल होंगे.
ये भी पढ़ें: पतरातू के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में जन्माष्टमी की धूम, कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता में बच्चों ने मोहा मन
पतरातू में जिला व प्रखंड के नेता होंगे शामिल
पतरातू प्रखंड मुख्यालय में सात सितंबर को धरना होगा. इसमें जिला व पतरातू प्रखंड के झामुमो नेता शामिल होंगे. कयूम अंसारी, योगेंद्र यादव, आजाद अंसारी, झरी मुंडा, संतोष मांझी, राजेंद्र बेदिया, संजय सोरेन, सूरज हेंब्रम, मुमताज अंसारी, उदय मालाकार, जयलाल सिंह, रामदास बेदिया, टिंकू बेदिया, कैलाश बेदिया, रामविलास बेदिया, हरि सिंह, नरेश गंझू समेत झामुमो नेता प्रदर्शन में शामिल रहेंगे.
मांडू में भी 7 सितंबर को होगा धरना
मांडू प्रखंड मुख्यालय में सात सितंबर को धरना होगा. इसमें जिला व मांडू प्रखंड के झामुमो नेता शामिल होंगे. संतोष कुमार संतु, मधु साहू, सोमर मांझी, नरेश हांसदा, रामफल महतो, गीता देवी, डियोलाल हांसदा, रामकुमार मांझी, विजय किस्कु, फूलचंद हेंब्रम, विक्रम मांझी, दीपक टुडू, मंतोष सिंह, रामकिशुन गिरी, अहमद हुसैन, मंटू करमाली, बिरजू मांझी, बासिर अहमद, उमेश महतो, बलदेव मुर्मू, भुवनेश्वर महतो चंदन, गंगाराम मुर्मू समेत झामुमो नेता प्रदर्शन में शामिल रहेंगे.
ये भी पढ़ें: केदला में पुल के पहुंच पथ पर जमा बारिश का पानी, ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी
गोला में बिनोद किस्कू करेंगे धरना का नेतृत्व
गोला प्रखंड मुख्यालय में सात सितंबर को एमएमडीआर बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन होगा. रामगढ़ जिला संयोजक बिनोद किस्कू धरना का नेतृत्व करेंगे. इसमें झामुमो नेता सतीश मुर्मू, फकरूद्दीन अंसारी, निर्मल महतो, सुनील करमाली, केशव टुडू, सागर रजवार, हेमंत मुर्मू, सुखदेव मरांडी, विश्वजीत कुमार महतो, राजेश करमाली शामिल होंगे.
दुलमी में भी एमएमडीआर बिल के विरोध में आंदोलन
दुलमी प्रखंड मुख्यालय में सात सितंबर को एमएमडीआर बिल के विरोध में धरना प्रदर्शन होगा. आंदोलन में अजय भोगता, विजय मुंडा, ठाकुर दास महतो, भोला गंझु, सतीश मुंडा, गुड़िया देवी, संतविलाश करमाली, तबीब अंसारी समेत झामुमो नेता शामिल होंगे.
