मरार में लगा फ्री हेल्थ कैंप, 77 मरीजों की जांच में सामने आईं ये समस्याएं!

झारखंड इस्पात प्रालि ने रामगढ़ के मरार में स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किया, जिसमें 77 मरीजों की जांच की गई और उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी गई.

रामगढ़. झारखंड इस्पात प्रालि, हेसला, द्वारा सीएसआर के तहत मरार स्थित जिमखाना क्लब के पास निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 77 मरीजों की जांच की गयी. शिविर में कान, नाक, गला, ब्लड प्रेशर, शुगर व सुनने की क्षमता की जांच (ऑडियोमेट्री) की गई. इएनटी विशेषज्ञ डॉ रविंद्र कुमार ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय सलाह दी.

डॉ. मुरारी प्रसाद एवं उनकी टीम ने भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग किया. जिन मरीजों में सुनने से संबंधित समस्या पाई गई, उन्हें डॉक्टर द्वारा आवश्यक सलाह दी गई. डॉक्टर की अनुशंसा पर ऑडियोमेट्री मशीन कंपनी द्वारा उपलब्ध करायी जायेगी. शिविर में ग्रामीणों को कान, नाक एवं गले की देखभाल, समय पर जांच व उपचार के महत्व के बारे में भी जागरूक किया गया.

कार्यक्रम में कंपनी की ओर से एचआर हेड प्रदीप सहाय, मैनेजर इंवायरमेंट मनोज कुमार, अशोक कुमार नायक उपस्थित थे. ग्रामीणों ने झारखंड इस्पात कंपनी की इस जनहितकारी पहल की सराहना की. कंपनी प्रबंधन ने भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.

ये भी पढ़ें: Jharkhand Medical Counselling: JCECEB का सर्वर लगातार तीसरे दिन डाउन, च्वाइस फिलिंग को लेकर छात्रों की बढ़ी चिंता

ये भी पढ़ें: 15 युवाओं ने झारखंड की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा, इस तरह पूरी की यह कठिन चढ़ाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >