रामगढ़ : जेसीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे का होटल सैनी में हुआ स्वागत

Ramgarh News : रामगढ़ में झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय पांडे का होटल सैनी में खेल प्रेमियों द्वारा स्वागत किया गया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

रामगढ़ से भागीरथ महतो की रिपोर्ट 

Ramgarh News : रामगढ़ : झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन (जेसीए) के उपाध्यक्ष संजय पांडे का होटल सैनी में खेल प्रेमियों द्वारा अंगवस्त्र देकर स्वागत किया गया. इस अवसर पर रामगढ़ जिले में क्रिकेट की वर्तमान स्थिति और इसके विकास की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई. 

रामगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने पर हुई चर्चा 

मौके पर उपस्थित खेल प्रेमियों ने रामगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए आवश्यक पहल करने की आवश्यकता पर जोर दिया. उन्होंने जिले के उभरते खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और अवसर उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि स्थानीय प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिल सके. 

प्रतिभाओं को निखारना प्राथमिकता : संजय पांडे 

जेसीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि झारखंड के विभिन्न जिलों से अधिक से अधिक क्रिकेट प्रतिभाओं को सामने लाना एसोसिएशन की प्राथमिकता है. इसी उद्देश्य को लेकर लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि रामगढ़ में भी क्रिकेट की काफी प्रतिभाएं मौजूद हैं, जिन्हें उचित मंच और मार्गदर्शन देकर निखारने की आवश्यकता है. कार्यक्रम में राहुल मजूमदार, राजेंद्र कुमार, अधिवक्ता पवन कुमार, दीपक सिंह, संतोष लाला, मनोज सिंह, जितेंद्र कुमार, राजीव कुमार, रविंद्र सिंह, मृत्युंजय केशरी सहित खेल प्रेमी उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: जल जीवन मिशन 2.0 पर झारखंड और केंद्र के बीच समझौता, हेमंत सोरेन ने लंबित फंड जारी करने की उठाई मांग

यह भी पढ़ें: हजारीबाग आरटीए की नई सचिव बनीं सुजाता कुजूर, सड़क सुरक्षा और कानून अनुपालन पर रहेगा फोकस

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >