राजीव गांधी ने सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान दिया

राजीव गांधी ने सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान दिया

जिले के विभिन्न प्रखंडों में याद किये गये राजीव गांधी रामगढ़. रामगढ़ कैंट स्थित कांग्रेस के जिला कार्यालय में बुधवार को भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती मनायी गयी. इसमें रामगढ़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी मुख्य रूप से उपस्थित थे. जिलाध्यक्ष मुन्ना पासवान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के कार्यकाल को आधुनिक भारत के निर्माता के रूप में जाना जाता है. उन्होंने गरीबी उन्मूलन एवं सामाजिक समरसता पर विशेष ध्यान दिया. कार्यकारी जिला अध्यक्ष पंकज प्रसाद तिवारी ने कहा कि राजीव गांधी भारत में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में क्रांति लाने के लिए जाने जाते हैं. इस अवसर पर तारिक अनवर, बलराम साहू, संजीव खंडेलवाल, संजय वर्मा, पिंटू नायक, टिंकू खान, जेके अग्रवाल, खेमलाल बैठा, अनुज कुमार पासवान, विनोद गुप्ता, आजाद कुमार मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SAROJ TIWARY

SAROJ TIWARY is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >