जल्द खुलेगी पुंडी परियोजना : सीएमडी

जल्द खुलेगी पुंडी परियोजना : सीएमडी

मांडू. सीसीएल के सीएमडी नीलेंदु कुमार सिंह ने शनिवार को बंद पुंडी परियोजना का दौरा किया. यहां सीएमडी का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर परियोजना पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार सिंह ने किया. इस दौरान तैयार की गयी योजनाओं का अवलोकन किया. सीएमडी तैयार योजना चार्ट देखने के बाद स्थल निरीक्षण करने के लिए भुताही ग्राम पहुंचे. यहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना. निरीक्षण के दौरान ग्रामीण बच्चों से भी मुलाकात की. सीएमडी ने बताया कि परियोजना बहुत जल्द चालू होगी. प्रबंधन काफी गंभीर है. निरीक्षण के दौरान कुजू महाप्रबंधक आरके सिन्हा, सर्वेयर ऑफिसर संजीत मंडल, परियोजना पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार सिंह, हेमंत कुमार सिंह, मनीष चंद्रा, शमशाद अली, राजेंद्र महतो, तारकेश्वर, वरुण कुमार साव, मनु महतो, मोहन महतो व गांधी कुमार महतो मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >