शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, देर शाम तक किया गया जलाभिषेक

शिवालयों में उमड़े श्रद्धालु, देर शाम तक किया गया जलाभिषेक

महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में सुबह से ही लगी रही श्रद्धालुओं की भीड़ रामगढ़. महाशिवरात्रि को लेकर रामगढ़ शहर व आसपास के शिवालयों में सुबह से ही भीड़ लगी रही. कैथा प्राचीन महादेव मंदिर, नेहरू रोड के सिद्धेश्वर धाम महादेव मंदिर, कांकेबार स्थित महामाया मंदिर के शिवालय व गोलपार के बूढ़वा महादेव मंदिर को सजाया गया था. देर शाम तक शिवालयों में जलाभिषेक किया गया. कैथा प्राचीन महादेव मंदिर के पुजारी समीर चटर्जी ने बताया कि मंदिर में सुबह से ही पूजा शुरू हो गयी थी. रात आठ बजे के बाद भस्म आरती हुई. मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक शुरू कर दिया था. देर शाम तक जलाभिषेक हुआ. नेहरू रोड के सिद्धेश्वर धाम मंदिर में शिव-पार्वती विवाह अनुष्ठान किया गया. रामगढ़ थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय शामिल हुए. विधि -विधान से रुद्राभिषेक हुआ. मंदिर में सुशांत पांडेय, गणेश पांडेय, विजय पाठक, सतीश पाठक, सचिन पाठक, मनोज पाठक ने रुद्राभिषेक व जलाभिषेक में सहयोग किया. एलआइसी के समीप जय श्री महाकाल मंडली के तत्वावधान में महोत्सव धूमधाम से मनाया गया. सुबह 10 बजे श्री महाकाल की पूजा, 11 बजे से भंडारा, दोपहर दो बजे भोग व शाम को आरती के बाद महाप्रसाद चढ़ाया गया. जागरण के बाद शिव विवाह की झांकी निकाली गयी. महोत्सव में अमित कुमार, राजेश यादव, रतन कुमार, मनीष बाबू, राजेश यादव, पवन कुमार, छोटे राणा, मुरारी कुमार, मनोज शर्मा, पंकज अग्रवाल, सन्नी गुप्ता शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saroj tiwary

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >