..महावीर मंदिर पारडीह में जागरण का आयोजन

महावीर मंदिर पारडीह हुहुआ में रविवार की रात्रि भव्य जागरण का आयोजन किया गया.

फोटो फाइल 11आर-11- जागरण का उदघाटन करते अतिथि मनोज कुमार महतो रामगढ़. महावीर मंदिर पारडीह हुहुआ में रविवार की रात्रि भव्य जागरण का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि आजसू के केंद्रीय सचिव सह निवर्तमान नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज कुमार महतो व विशिष्ट अतिथि रोशन कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मुख्य अतिथि मनोज कुमार महतो ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम का विशेष महत्व है. जहां भी इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन होता है, उस क्षेत्र में प्रभु की कृपा से खुशहाली आती है. कहा कि हमें अपने जीवन में थोड़ा समय भक्ति के लिए भी निकालना चाहिए. जीवन में सफलता के साथ शांति के लिए प्रभु की भक्ति जरूरी है. धनबाद की प्रसिद्ध जागरण मण्डली हेमंत दूबे की टीम ने एक से बढ़कर एक भक्ति गीत की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रद्धालुओं को झूमने पर विवश किया. मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार महतो, सचिव आकाश कुमार महतो, कोषाध्यक्ष विनोद महतो, उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार महतो, उप सचिव सचिन चौधरी, उप कोषाध्यक्ष आदित्य कुमार महतो, दिलीप यादव, अनूप यादव, ईश्वर नाथ महतो, डमरलाल महतो, सेनालाल चौधरी, मीनू महतो, करण कुमार महतो, भोला महतो, मनोज पांडे, राजन महतो उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >