:::चिकोर में मां भगवती जागरण का आयोजन

चिकोर में मां भगवती जागरण का आयोजन

भदानीनगर. महाशिवरात्रि के मौके पर चिकोर के शिव मंदिर प्रांगण में मां भगवती जागरण का आयोजन हुआ. इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि विधायक रोशनलाल चौधरी ने किया. श्री चौधरी ने कहा कि जागरण जैसे धार्मिक आयोजन से क्षेत्र में भक्ति का संचार होता है. लोगों को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिलता है. भवानी म्यूजिकल ग्रुप के गायकों ने जागरण में भक्ति गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया. संजय ग्रुप द्वारा प्रस्तुत झांकी आकर्षक का केंद्र रही. आयोजन को सफल बनाने में गणेश महतो, सुनील कुमार, वीरेंद्र कुमार, राजेश कुमार, कृष्णा कुशवाहा, आनंद महतो, धनराज महतो, यशवंत, दुर्गेश, निखिल, गौरी, विवेक, सूरज का योगदान रहा. मौके पर योगेश दांगी, सागर दांगी, भूपेश कुमार, राहुल कुमार, गंगाधर कुशवाहा, महेश ठाकुर, जयनंदन महतो, भवानी महतो उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: SAROJ TIWARY

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >