इनर व्हील क्लब ने चलाया वृक्षारोपण अभियान

रामगढ़ में इनर व्हील क्लब ने शहीद भगत सिंह पार्क में वृक्षारोपण अभियान चलाया। सदस्यों ने पर्यावरण संतुलन के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।

पौधेरोपन करती इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ के सदस्य रामगढ़. पर्यावरण संरक्षण व हरित भविष्य के संकल्प के तहत इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ की ओर से शहीद भगत सिंह पार्क पंजाबी मोहल्ला में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया. कार्यक्रम में क्लब की सदस्यों व स्थानीय नागरिकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया.

क्लब की अध्यक्षा श्वेता जैन ने कहा कि वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वच्छ हवा, जल संरक्षण व जैव विविधता के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने व उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की. कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना व अधिक से अधिक लोगों को हरित अभियान से जोड़ना था.

अंत में भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया गया. मौके पर अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, प्रियंका जैन, जसमीत सोनी, रंजू अरोड़ा, नीरू साहनी, गुरबक्स सैनी, जसप्रीत कौर व ममता अग्रवाल उपस्थित थीं.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md

Published by: Janardan Pandey

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >