बारिश में स्कूल जाना नहीं होगा मुश्किल, रामगढ़ में बच्चों के बीच बांटी गयी छतरियां

रामगढ़ के इनर व्हील क्लब ने बरसात के मौसम को देखते हुए कन्या मध्य विद्यालय के स्कूली बच्चों के बीच छतरियों का वितरण किया। बच्चों की शिक्षा के लिए सराहनीय पहल।

रामगढ़: इनर व्हील क्लब ऑफ रामगढ़ द्वारा छावनी परिषद स्टाफ क्वार्टर स्थित कन्या मध्य विद्यालय में स्कूली बच्चों के बीच छतरियों का वितरण किया गया. बरसात के मौसम को देखते हुए बच्चों को स्कूल आने-जाने में होने वाली असुविधा से बचाने के लिए क्लब की ओर से यह पहल की गई.

क्लब की अध्यक्ष श्वेता जैन ने कहा कि बच्चों की शिक्षा में मौसम बाधा न बने, यही इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य है. स्थानीय लोगों ने इस सराहनीय कार्य के लिए इनर व्हील क्लब का आभार जताया. मौके पर क्लब अध्यक्षा श्वेता जैन, सचिव नवलजीत कौर, नीरू साहनी, मेघा बागड़िया, विजया लक्ष्मी अयंगर, जसमीत सोनी आदि सदस्य मौजूद थीं.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By डॉ. सलाउद्दीन

डॉ. सलाउद्दीन पिछले 30 वर्षों से प्रभात खबर के साथ निष्पक्ष, जनसरोकार और जमीनी पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं। उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त की तथा विनोबा भावे विश्वविद्यालय से पीएचडी की उपाधि हासिल की। उनकी उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए झारखंड सरकार की पत्रकारिता फैलोशिप से सम्मानित किया गया।

प्रभात खबर के 40 वर्ष पूरे होने पर प्रकाशित स्मारिका में जनसरोकार आधारित पत्रकारिता करने वाले चुनिंदा पत्रकारों में उन्हें विशेष स्थान मिला। झारखंड राज्य गठन के बाद प्रथम मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की विशेष कवरेज, हजारीबाग में महिलाओं के शराबबंदी आंदोलन, दिशोम गुरु शिबू सोरेन के पैतृक गांव नेमरा की रिपोर्टिंग तथा झारखंड स्थापना दिवस विशेषांक में लगातार दो वर्षों तक सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर शोधपरक रिपोर्टिंग उनकी प्रमुख उपलब्धियों में शामिल हैं।

राजनीति और सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है। अपने पत्रकारिता जीवन में उन्होंने अनेक केंद्रीय नेताओं, सामाजिक आंदोलनकारियों, राष्ट्रीय खिलाड़ियों और फिल्मी हस्तियों के साक्षात्कार लिए हैं तथा महत्वपूर्ण समाचारों का व्यापक संकलन किया है। प्रभात खबर में ब्यूरो चीफ के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने बड़ी संख्या में युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन किया। उनके मार्गदर्शन में तैयार कई पत्रकार आज देश के विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >