..किसानों को दी गयी उन्नत कृषि तकनीक व सरकारी योजनाओं की जानकारी

कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के हुहुआ, गंडके व बुढ़ा खुखरा गांवों में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया.

विकसित कृषि संकल्प अभियान के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन फोटो फाइल 2आर-2- किसानों को जानकारी देते कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ के पदाधिकारी. रामगढ़. कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ के तत्वावधान में विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत रामगढ़ प्रखंड के हुहुआ, गंडके व बुढ़ा खुखरा गांवों में एक दिवसीय किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया. कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ के प्रधान डॉ. सुधांशु शेखर ने विकसित कृषि संकल्प अभियान की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने किसानों से पशुपालन को कृषि का अभिन्न हिस्सा मानते हुए इसमें होने वाले रोगों की पहचान एवं प्रबंधन की जानकारी दी. किसानों को नवीनतम कृषि तकनीकों की जानकारी लेने व नियमित प्रशिक्षण के लिए कृषि विज्ञान केंद्र से जुड़ने की सलाह दी. इस अवसर पर केंद्रीय वर्षाश्रित उपजाउ चावल अनुसंधान केंद्र से आए वैज्ञानिक डॉ. सौम्या साहा व डॉ प्रिरा मेधा ने खरीफ मौसम में उगाई जाने वाली धान की उन्नत किस्म, उनके चयन, खरपतवार नियंत्रण, मृदा स्वास्थ्य व वैज्ञानिक प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने किसानों की फसल प्रबंधन से संबंधित समस्याओं का समाधान भी बताया. कृषि विज्ञान केंद्र के विषय विशेषज्ञ डॉ. इंद्रजीत ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की. मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे ने किसानों को मौसम आधारित कृषि पर ध्यान देने व जलवायु के अनुकूल खेती करने के फायदे बताये. कार्यक्रम में दोहकातू पंचायत की उप प्रमुख पुनिता देवी ने किसानों से वैज्ञानिकों द्वारा दी गयी. सलाह का पालन करने की अपील की. कार्यक्रम में प्रखंड कृषि पदाधिकारी श्री महादेव महतो, सहायक तकनीकी प्रबंधक अनिल कुमार दास, कृषक मित्र सेवा लाल महतो सहित अन्य कृषि पदाधिकारी सहित हुहुआ, गंडके एवं बुढ़ा खोखरा सहित आसपास के गांवों से 450 से अधिक किसानों ने भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >