उरीमारी में जंगल बुक थीम पर बने भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन

उरीमारी में प्रसिद्ध कार्टून जंगल बुक थीम पर बने भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन किया गया

29बीएचयू0018-उरीमारी में पंडाल का उद्घाटन करते अतिथि, 0019-उरीमारी का पूजा पंडाल, 0020-सयाल में स्थापित प्रतिमा, 0021-उरीमारी में स्थापित प्रतिमा, 0022-उरीमारी पंडाल के अंदर की सजावट. उरीमारी. उरीमारी में प्रसिद्ध कार्टून जंगल बुक थीम पर बने भव्य पूजा पंडाल का उदघाटन सोमवार को एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार, बरका सयाल महाप्रबंधक अजय सिंह, झामुमो जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया, श्रमिक नेता विंध्याचल बेदिया, आरसीएमयू के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव, विस्थापित नेता दसई मांझी ने संयुक्त रूप से किया. पूजा-अर्चना व मंत्रोच्चार के बीच मुख्य अतिथियों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा का पट खोला गया. रमेंद्र कुमार ने कहा कि यहां बने पंडाल की भव्यता वास्तव में सभी का मन मोह रही है. पंडाल को जंगल थीम पर बनाया गया है. जंगल व जानवरों का साउंड इफेक्ट लोगों को वास्तविक जंगल का अनुभव करा रहा है. पूजा समिति ने बताया कि यहां कई कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा. मौके पर प्रमुख फुलवा देवी, थाना प्रभारी रत्थू उरांव, उरीमारी पीओ दिलीप कुमार, बिरसा पीओ सुबोध कुमार, समिति सचिव सीताराम किस्कू, कोषाध्यक्ष लालो महतो, मुखिया चरका करमाली, विस्थापित नेता दिनेश करमाली, कार्तिक मांझी, सामाजिक कार्यकर्ता भवानी शंकर प्रसाद, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, महावीर प्रसाद, संजय शर्मा, अर्जुन सिंह, बासुदेव साव, डॉ जीआर भगत, गणेश राम, रंजीत करमाली उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: VIKASH NATH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >